फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत : रोजगार देने से मना करने पर गुस्साए युवक ने फैक्टरी में लगाई आग, 50 लाख का सामान जलकर राख

सार

फैक्टरी में रोजगार न मिलने से खफा चल रहे एक युवक ने देर रात फैक्टरी में आग लगा दी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मिलकर 30 चक्कर लगाए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
फैक्टरी के अंदर घुसता हुआ आरोपी सीसीटीवी में कैद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखमी कॉलोनी में फाइबर की फैक्टरी में रोजगार न मिलने से खफा चल रहे एक युवक ने देर रात फैक्टरी में आग लगा दी। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने मिलकर 30 चक्कर लगाए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फैक्टरी मालिक ने आरोपी युवक के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी धीरज वर्मा ने बताया कि उसकी लखमी कॉलोनी मे एससीए फाइबर्स के नाम से फैक्टरी है। गत 16 अगस्त की रात उसकी फैक्टरी में आग लग गई थी, उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण फाइबर का कच्चा माल और बना हुआ माल जलकर राख हो गया। उन्होंने आग लगने का कारण जानने के लिए फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें एक युवक आग लगाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने गहनता से चेक किया तो पता चला कि उपरोक्त युवक यूपी के शहजानपुर के जिला जलालाबाद के गांव ओइला निवासी ओमप्रकाश पुत्र राम सागर है। उपरोक्त युवक पिछले कई दिन से काम मांगने के लिए आ रहा था।

महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर निकाल दिया था
फैक्टरी मालिक धीरज ने बताया कि उनकी दो फैक्टरी हैं, जिनमें नई वाली आगे और पुरानी वाली पीछे गली में है। आरोपी दो माह पहले फैक्टरी में काम करने के लिए आया था। उसने 10 दिन तक काम किया। मैनेजर ने युवक से आईडी कार्ड मांगा तो वह टाल-मटोल करता रहा। अगले दिन आरोपी ने फैक्टरी की ही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस कारण कारीगर ने उसे थप्पड़ जड़ दिए थे। पुलिस को बुलवा लिया था, लेकिन उस समय उसे चेतावनी देकर छोड़कर दिया था।
विज्ञापन


दो बार नाकामयाब हुआ, तीसरी बार लगाई आग
धीरज ने बताया कि आरोपी युवक दोबारा काम की तलाश में फैक्टरी के आसपास घूमता था। उन्होंने 13 अगस्त को उसे फैक्टरी आसपास न घूमने की चेतावनी दी थी। इसी रंजिश में 13 अगस्त की रात वह पुरानी वाली फैक्टरी में पहुंच गया। वहां आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कपड़ों में आग नहीं लगी। असफल हुआ तो मशीनों की तार काट दी। इसके बाद आरोपी ने 15 अगस्त को फैक्टरी के बाहर आकर उनके ठेकेदार को फोन किया और फैक्टरी में लेबर की संख्या और समय के बारे में पूछा। ठेकेदार ने रात तक काम चलने की बात कही तो वह चला गया। वहीं 16 अगस्त की रात आरोपी ने आग लगाने की वारदात को अंजाम दे दिया।

सीढ़ी लगाकर चढ़ा आरोपी, आग लगाकर भागा
धीरज ने बताया कि सीसीटीवी में आरोपी 16 अगस्त की रात 11:05 बजे आया और सीढ़ी लगाकर अंदर घुसा। उसके बाद आरोपी ने फैक्टरी में आग लगाई और 11:10 बजे फैक्टरी से फरार हो गया। आग लगने से उनका करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

फैक्टरी मालिक की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

पानीपत। फैक्टरी के अंदर आरोपी द्वारा लगाई गई आग के बाद जल कर राख हुआ सामान।- फोटो : Panipat

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें