फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रेस्टहाउस एेसा जिसे पचीस वर्ष बाद मिली मुक्ति

Sat, 12 Oct 2013 10:14 PM IST
कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिले कैथल में वर्ष 1989 में जिला बनने के बाद से ही डीसी आवास में तब्दील हुए सिंचाई विभाग के विश्रामगृह को करीब 25 वर्ष बाद मूल रूप में मुक्ति मिली है।
विज्ञापन


बीते साल डीसी के नए आवास में शिफ्ट होने के बाद इसका पुनर्निर्माण किया जा रहा था। मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को विधिवत रूप से रेस्टहाउस का उद्घ्ााटन किया।

 इस अवसर पर उनके साथ सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अरूण मलिक एवं अन्य मौजूद थे। सुरजेवाला ने उद्घ्ााटन अवसर पर बताया कि विश्राम गृह के नवीनीकरण के बाद शहरवासियों सहित अन्य लोगों को काफी लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन


बीस करोड़ से सुधरेगी सिंचाई व्यवस्था
मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जिला कैथल और कुरुक्षेत्र के 200 गांवों के खेतों में सिंचाई सुविधा में विस्तार करने के लिए मारकंडा डिस्ट्रीब्यूटरी व सरस्वती डिस्ट्रीब्यूटरी को मजबूत किया जाएगा।

इस परियोजना पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। जिला की तीन विधानसभा क्षेत्रों कैथल, गुहला एवं पूंडरी को सिंचाई के लिए इन्हीं डिस्ट्रीब्यूटरियों से पानी उपलब्ध होता है।

 इस अवसर पर पूर्व विधायक रामभज लोधर, भूपेंद्र सांगवान, सुदीप सुरजेवाला, दिलबाग मोर, जिला परिषद के चेयरमैन नाजर सिंह दयौरा, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन बहादुर सैनी, डॉ. श्याम साहनी, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता अरूण मलिक, अधीक्षक अभियंता एपी सिंह, कार्यकारी अभियंता आरके लाटका, हरेंद्र नैन, परमजीत सिहाग, संजीव अग्रवाल, डीडीपीओ राजेश कोथ, तहसीलदार रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें