फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से रुपये लाकर पति के हाथ में न थमाने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके से रुपये लाकर पति के हाथ में न थमाने और लगातार दो बेटी पैदा करने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। यहां तक कि दो वर्षीय बड़ी बेटी को उससे छीन लिया गया। पीड़ित ने रोते-बिखलते हुए कहा कि मैने दो बेटियों को जन्म दिया, इसमें मेरी क्या गलती है। पीड़ित ने पति के खिलाफ मारपीट करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने समेत कई आरोप लगाते हुए प्रोटेक्शन अधिकारी रजनी गुप्ता को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दलबीर नगर निवासी महिमा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले रवि पुत्र शिव कुमार निवासी विद्यानंद कॉलोनी के साथ हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। वह शादी के बाद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। वह विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता। उसने परिजनों को सूचना दी, परिजनों ने पंचायत की, जिसमें आरोपी ने माफी मांगी। उसे कुछ दिनों बाद फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोपी पति ने कहा कि उसे सब्जी की दुकान करनी है, मायके से रुपये लेकर आ। पांच अगस्त को आरोपियों ने दोबारा उससे रुपयों की मांग की, लेकिन उसने इस बार मना कर दिया। आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उससे सात माह की बेटी अंशिता के साथ धक्के देकर बाहर निकाल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी दो वर्षीय बड़ी बेटी राधा को छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें