फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठिठुरती जिंदगी पर प्रशासन गंभीर, अफसर सतर्क

विज्ञापन
समालखा। समालखा में बने रैन बसेरा का निरक्षण करते हुए एसडीएम अश्वनी मलिक व साथ में मौजूद अन्य। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। कड़कड़ाती ठंड ने बेघरों को रैनबसेरों की सुविधाओं की व्यवस्था जांचने के लिए सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी फील्ड में उतरे। जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी और एसडीएम धीरज चहल ने बस स्टैंड के पास रैन बसेरों की व्यवस्था जांची। साथ ही नगर निगम अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से यहां लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करने को कहा। यहां तुरंत प्रभाव से गद्दे व कंबल बिछाए गए। इस दौरान यहां लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी।
विज्ञापन

ठंड के तीखे तेवर आम जनमानस को परेशान कर रहे हैं। वीरवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। आगे मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचाने के लिए नगर निगम ने रैन बसेरों की व्यवस्था तो की है, लेकिन इनमें सुविधाओं का अभाव था। बेघर लोग अभी भी फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड परिसर में ठंड से सिकुड़ने पर मजबूर हैं। इस मुद्दे को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सोमवार रात को रैन बसेरों की व्यवस्था का जायजा अफसरों ने लिया। साथ ही यहां तुरंत प्रभाव से गद्दे और कंबल बिछाए गए।
यहां बनाए गए हैं रैन बसेरे
ठंड की शुरुआत से पहले ही रैन बसरों की व्यवस्था कर ऐसे लोगों को राहत पहुंचाने में निगम जुट जाता था लेकिन अबकी वह असफल साबित हुआ है। लाल बत्ती चौक और स्काई लार्क पर दो अस्थायी रेन बसेरे हैं। यहां कोई बेघर रुकने के लिए तैयार नहीं दिख रहा था। इसके अलावा तीन अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए गए है। इनमें से दो बस स्टैंड, एक रेलवे रोड, एक किला रोड और एक वृद्धा आश्रम में तैयार किया गया है। इनमें करीब दो सौ लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई थी लेकिन आज एक भी व्यक्ति यहां रुक नहीं सकता। इसके अलावा हरियाणा परिवहन विभाग ने भी बस स्टैंड पर खड़ी पुरानी व कंडम बसों को काटकर रैन बसेरा बनाया था। इनमें करीब 30 आदमियों के रुकने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

तुरंत प्रभाव से करवाए जाएंगे दुरुस्त
रैन बसेरो की जांच की गई है। यहां व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को दुरुस्त करवाया जाएगा। इनमें रात को ठहरने वाले बेघरों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएगी। ये काम सबसे पहले प्राथमिकता से किया जाएगा। - विवेक चौधरी, सीईओ जिला परिषद पानीपत।
एसडीएम ने किया रैन बसेरे का निरीक्षण
समालखा। बढ़ती ठंड के बीच खुले आकाश के नीचे सोने वालों के लिए स्थानीय प्रशासन ने रैन बसेरों की व्यवस्था की है। इसी को लेकर एसडीएम अश्वनी मलिक ने रेलवे स्टेशन के पास तथा नगर पालिका में रैन बसेरों की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा सहित अन्य कर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने रैन बसेरों में आने वालों के रिकॉर्ड रखने, मास्क, सैनिटाइजर रखने और सफाई की उचित व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें