फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 4500 से लेकर 5500 रुपये में होने वाले चेस्ट का सीटी स्कैन टेस्ट 1950 से 2440 रुपये में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब चेस्ट सीटी स्कैन टेस्ट करवाने के लिए किसी भी प्राइवेट अस्पताल या डायग्नोस्टिक लैब में ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे। 4500 से लेकर 5500 रुपये तक में होने वाले इस टेस्ट को अब केवल 1950 से लेकर 2440 रुपये में ही करवाया जा सकेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को मीटिंग करते हुए कोविड संबंधित टेस्टों के रेट निर्धारित किए हैं। इसके अलावा करीब 14 ऐसे टेस्ट हैं, जिनके रेट फिक्स किए गए हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने प्राइवेट अस्पताल संचालकों और लैब को चेतावनी जारी की है कि अगर किसी ने किसी मरीज से टेस्ट के इन निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे लिए तो उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल और डायग्नोस्टिक लैब लोगों से चेस्ट सीटी टेस्ट के लिए 4500 रुपये से लेकर 5500 रुपये तक वसूल रहे थे। इस मुद्दे की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने इसे अपने 17 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए 18 मई को ही कोविड संबंधित सभी टेस्ट के रेट कम करते हुए निर्धारित कर दिए। इसमें प्रशासन ने एनएबीएल और एनएबीएच लैब समेत नॉन एनएबीएल और एनएबीएच लैब के रेट तय किए हैं, जिनमें जीएसटी टैक्स को भी शामिल किया गया है।
कोरोना जांच के लिए हो गया था जरूरी चेस्ट सीटी स्कैन-
दूसरी लहर का कोरोना संक्रमण अब आरटीपीसीआर टेस्ट की पकड़ में भी नहीं आ रहा है, जिस पर डॉक्टरों के निर्देश पर चेस्ट सीटी स्कैन करवाया जाता है। इसमें ये पता चलता है कि फेफड़े में कोरोना संक्रमण है या नहीं। अगर है तो संक्रमण की वजह से फेफड़े कितने प्रतिशत प्रभावित हो चुके हैं, जिसके चलते इस टेस्ट की डिमांड बढ़ गई और कई अस्पताल व लैब ने इनके रेट तक बढ़ा दिए थे।
विज्ञापन

ये किए गए रेट निर्धारित-
संख्या- टेस्ट का नाम- एनएबीएल और एनएबीएच लैब के तय रेट- नॉन एनएबीएल और एनएबीएच लैब के तय रेट
1. आरटीपीसीआर, सेंटर पर सैपल - 450 रुपये- 450 रुपये
2. आरटीपीसीआर, घर पर सेंपल - 650 रुपये- 650 रुपये
3. ट्रू नेट टेस्टिंग- 1250 रुपये - उपलब्ध नहीं
4. रेपिड एंटीजन टेस्ट- 500 रुपये 500 रुपये
5.प्रोकैल्सीटोनिन टेस्ट - 2125 रुपये - 1900 रुपये
6. सीआरपी टेस्ट - 350 रुपये - 250 रुपये
7. सीरम फेरिटीन टेस्ट - 465 रुपये - 450 रुपये
8.- डी-डीमर टेस्ट - 890 रुपये - 850 रुपये
9.- आई एल-6 टेस्ट- 2550 रुपये- 2400 रुपये
10.- एक्स-रे टेस्ट 300 रुपये- 300 रुपये- ये दोनों सरकारी रेट रहेंगे
11.- प्लेन सीटी स्कैन 1950 सरकारी रेट- 1950 रुपये
12.- एचआरसीटी स्कैन 2440 रुपये- 2440 रुपये
13.- एलएफटी-केएफटी टेस्ट 1230 रुपये- 700 रुपये
14.- एलडीएच टेस्ट- 360 रुपये - 300 रुपये
15. एंटी बॉडी टेस्ट- इसके अंतर्गत ये चार टेस्ट आते हैं-
16. एलिसा टेस्ट- 250 रुपये - 250 रुपये
17. कोविड एंटीबॉडी एलिसा- 450 रुपये - 450 रुपये
18.कोविड एंटीबॉडी बाय सीएलआईए 800 रुपये - 700 रुपये
19. कोविड स्पाइक प्रोटीन बाय सीएलआईए टेस्ट- 900 रुपये - 800 रुपये
संज्ञान में आया मामला तो निर्धारित किए रेट: डीसी
मामला संज्ञान में आया था कि कुछ प्राइवेट अस्पताल संचालक और लैब कोविड संबंधित टेस्ट के लिए लोगों से ज्यादा पैसे ले रहे हैं। कोरोना के इस काल में लोगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए सोमवार को कई टेस्ट के रेट निर्धारित किए गए हैं। वहीं, प्राइवेट अस्पताल संचालकों और लैब को अवगत करवाया जाता है कि अगर किसी ने निर्धारित रेट से ज्यादा पैसे लिए तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र सिंह, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें