फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ब्रेन ट्यूमर हुआ तो पति ने छोड़ा, लिव-इन-रिलेशन में रहने पर अड़ा, पत्नी बोली, मैं कहा जाऊं

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला एक व्यक्ति पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर दूसरी महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहना चाहता है। यही नहीं विरोध करने पर उसने पत्नी का गला घोटने का भी प्रयास किया। पत्नी की ओर से दी गई इस आशय की शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 2004 में उसकी शादी सदर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी 16, बेटा 15 और सबसे छोटा बेटा 13 वर्ष का है। पीड़िता ने बताया कि पिता ने शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए थे। हैसियत से बढ़कर सोने-चांदी के जेवरात दिए थे। इसके बावजूद जुआ की लत के कारण पति ने उस पर दहेज के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। आरोप है कि जुआ खेलने से मना करने पर पति अक्सर मारपीट करता था। इस दौरान वर्ष 2016 में उसे ब्रेन ट्यूमर हो गया, जिसका दो बार आपरेशन कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। आरोप है कि पति के चचेरी बहन से ही अवैध संबंध हैं। इस संबंध में मना करने पर 22 अगस्त को पति ने गला घोटकर मारने का प्रयास किया। तभी बीच बचाव कर बच्चों ने उसकी जान बचाई। इसके बाद 23 अगस्त को आरोपी पति ने तहसील पानीपत से महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप का इकरार नामा पीड़िता और उसके भाई को व्हाट्सएप पर भेज दिया।
महिला की शिकायत पर आरोपी पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गहनता से जांच की रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें