फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा की एक महिला ने पूर्व विधायक पर तेजधार चाकू से वार कर घायल करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में भी पूर्व विधायक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर विधायक ने महिला के आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने महिला को बिल का बिल भरने के लिए कहा था।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 अप्रैल को उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने उसका मीटर उखाड़ लिया था। ये मीटर उसके पति के नाम पर है। वह अपने पिता व भाई के साथ बिजली निगम समालखा के एक्सईएन व एसडीओ से मिली थी। एसडीओ समालखा ने ने उनसे 33 हजार रुपये जमा कराए।
उन्होंने दो कर्मचारियों को मीटर लगाने के लिए उनके घर भेजा था। महिला का आरोप है कि शाम सात बजे पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। उस पर चाकू से भी हमला किया गया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर इसकी शिकायत दी। मौके पर पुलिस पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती सुुनाई। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने बताया कि उन पर जो आरोप निराधार व बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि मकान पर उनके बेटे राकेश के नाम बिजली का मीटर लगा हुआ है। इसका बिजली का बकाया बिल दो लाख 82 हजार रुपये है। महिला को बकाया बिल जमा कराने के लिए कहा गया था। बकाया बिल जमा न कराने पर उन्होंनें कनेक्शन कटवा दिया था। उन्होंने बताया कि महिला जानबूझ कर दबाव बनाने के लिए इस तरह के ओछे हथकंडे अपना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें