फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापौली और इसराना में गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग

विज्ञापन
बापौली। बापौली में खड़ी गेंहू की फसल में लगी आग - फोटो : Panipat
विज्ञापन
बापौली। बापौली-सनौली खुर्द रोड पर गांव अधमी-अतौलापुर के चौराहे पर अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना मिलते ही आस-पास के गांव से भारी संख्या में ग्रामीण और सनौली खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने दमकल विभाग के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक करीब बीस से ज्यादा एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
विज्ञापन

जिला फायर ब्रिगेड अधिकारी रामकरण ने बताया कि बापौली थाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अस्थायी रूप से तैनात कर रखी है। आग बुझाने फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचे फायरकर्मी मुकेश कुमार, शिव चरण और जितेंद्र ने बताया है कि आग भयानक होने के कारण पानीपत से भी गाड़ियों को बुलाया गया और कड़ी मशकत के बाद ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
इसराना। गांव बलाना में शनिवार की सुबह पावर लाइन से गिरी चिंगारी से खेत में आग लग गई। दमकल विभाग ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक एक एकड़ की फसल जल गई। गनीमत रही कि आसपास के खेत जलने से बच गए।
विज्ञापन

किसान गांव बलाना निवासी रामपाल ने बताया कि उसने अपने परिवार का पालन पोषण व गुजारा करने के लिए पांच एकड़ जमीन 55 हजार रुपये प्रति एकड़ पट्टे पर लेकर गेहूं की खेती की थी। शनिवार सुबह खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की पावर लाइन से अचानक निकली चिंगारी से उसकी एक एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर गई। ग्रामीणों की मदद से आग को फैलने से रोक कर काबू पाया गया। किसान रामपाल ने गेंहू की फसल जलने से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें