फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सब्जी खरीदने जा रहे कामगार को वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे मजदूर को सागर ढाबा के सामने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे घायल युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे करनाल कल्पना चावला अस्पताल भेजा गया। वहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने शनिवार को करनाल में शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने राजमिस्त्री की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के अररिया जिले के वार्ड-छह निवासी मो. मुर्शीद ने बताया कि वह हाल में पानीपत में न्यू एल्डिको में राजमिस्त्री का काम करता है। उसके पास अररिया जिले के धीपी गांव निवासी मो. शमशेर आलम काम करता था। वह शुक्रवार को शाम सात बजे बाबरपुर मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था। जब वह जीटी रोड पार कर बाबरपुर मंडी से सागर ढाबे के पास पहुंचा तो पानीपत की तरफ से जा रहे वाहन ने शमशेर को सीधी टक्कर मार दी। वह टक्कर लगते ही सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में रेफर कर दिया। करनाल में देर रात शमशेर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि शमशेर एक माह पहले पानीपत काम करके गांव जा चुका था। 10 दिन पहले वह राजमिस्त्री के साथ गांव से लौटा था। वह पांच बच्चों का पिता था। उसकी सबसे छोटी बेटी सात माह की है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

राजमिस्त्री की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करनाल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

- बिलासा राम, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें