फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे अभियंता का ट्रेन से मोबाइल चोरी होने के छह बाद बाद अज्ञात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोलकाता के उलीकपुरा निवासी एक रेलवे अभियंता का चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी हो गया। उसने एक संदिग्ध युवक पर शक जताया और ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवानों से कार्रवाई की बात कही, लेकिन उन्होंने संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद पीड़ित की ओर से रेलमंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया। मामले में आठ माह बाद रेलमंत्री के आदेश पर जीआरपी पानीपत ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, छह मई को कोलकाता के उलीकपुर निवासी चंद्रनाथ मंडल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में बताया था कि वह रेलवे में चंदावल रेलवे स्टेशन में सियालदह डिवीजन में सीनियर डिविजनल सिग्नल एंड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह छह मई को नेताजी एक्सप्रेस (12312) में कोच ए-1 में सीट नंबर 43, 44 45 में अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ चंडीगढ़ से हावड़ा जा रहा था। अंबाला और कुरुक्षेत्र के बीच उसका सैमसंग गैलेक्सी एम-31 फोन बैग से चोरी हो गया। उसको कोच में घूम रहे एक युवक पर शक हुआ। जब उसने पूछताछ की तो आरोपी युवक ने हिंसक रूप धारण कर लिया। काफी देर तलाशने के बाद उन्हें ए-वन कोच में दो आरपीएफ कर्मचारी मिले, जिनमें एक हेड कांस्टेबल था। वे दोनों कोच में सो रहे थे। जब उन्होंने जवानों को जगाने का प्रयास किया तो उन्होंने घटना पूछी और फिर सो गए। आरोपी युवक से पूछताछ करना भी उचित नहीं समझा। इससे आहत होकर रेलवे कर्मी ने रेलमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई।
जीआरपी थाने में डाक से एक मिला है, जिसमें मोबाइल चोरी होने की शिकायत है। इसके आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी में तैनात आरपीएफ के जवानों से पूछताछ कर इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरत पाल सिंह, प्रभारी, जीआरपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें