फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कर्मचारी बन ठग ने सहायक अभियंता के खाते से निकाले 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएफएल के सहायक अभियंता के खाते से ठग ने 90 हजार रुपये निकाल लिए। अभियंता ने बताया कि उन्होंने एसी ठीक कराने के लिए वोल्टास कंपनी के कस्टमर केयर पर कॉल किया था। ठग ने कंपनी का कर्मचारी बनकर अपने जाल में फंसाया और एक लिंक भेज कर खाते से नकदी निकाल ली। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनएफएल टाउनशिप निवासी राकेश कुमार ने मंगलवार को एसी खराब हो गया था। उन्होंने गूगल से वोल्टास कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकाला और करीब दोपहर 12 बजे एसी ठीक कराने के लिए सर्विस सेंटर पर कॉल किया। कॉल उठाने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और परेशानी पूछी। शिकायत दर्ज कराने के लिए आरोपी ने 5 रुपये जमा कराने की बात कही। आरोपी ने एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद 5 रुपये दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड करने थे। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो खाते से रुपये कटने शुरू हो गए। पीड़ित ने बैंक में कॉल कर जब तक खाता बंद नहीं कराया, तब तक आरोपी 13 बार में खाते से 89999 रुपये निकाल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें