पानीपत। जिले की विभिन्न मंडियों में सोमवार शाम तक कुल 93,879 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 39064 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 8903 मीट्रिक टन धान कॉमन व 1509 किस्म की 37195 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 किस्म की 8497 मीट्रिक टन धान की व मुच्छल किस्म की 220 मीट्रिक धान की आवक हुई है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 45912 मीट्रिक टन, हैफेड ने 30027 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 4341 मीट्रिक टन और एचडब्लयूसी ने 13599 मीट्रिक टन धान खरीदा।
बाबरपुर मंडी-
यहां कुल 15553 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 13540 मीट्रिक टन, कॉमन किस्म की 217 मीट्रिक टन धान, 1509 किस्म की 1646 मीट्रिक धान व बासमती/1121 किस्म की 150 मीट्रिक टन धान है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 1796, हैफेड ने 11857 और एचडब्लयूसी ने 1900 मीट्रिक टन धान खरीदा।
बापौली मंडी-
यहां कुल 5183 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 1066 मीट्रिक टन, कॉमन 1499 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 1694 मीट्रिक टन धान बासमती/1121 किस्म की 921 मीट्रिक टन धान है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 2618 और हैफेड ने 2565 मीट्रिक टन धान खरीदा।
इसराना मंडी-
यहां कुल 2586 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 1787 मीट्रिक टन धान, कॉमन 708 मीट्रिक टन तथा बासमती/1121 किस्म की 91 मीट्रिक टन धान है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 91 और हैफेड ने 2495 मीट्रिक टन धान खरीदा।
मडलौडा मंडी-
यहां कुल 13746 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 7929 मीट्रिक टन, कॉमन किस्म 1351 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 3839 मीट्रिक टन धान व बासमती/1121 किस्म की 487 मीट्रिक टन, मुच्छल किस्म की 140 मीट्रिक टन धान है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 4466, हैफेड ने 5801 और एचडब्लयूसी ने 3479 मीट्रिक टन धान खरीदा।
पानीपत मंडी-
यहां कुल 18,377 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 10050 मीट्रिक टन, कॉमन किस्म की 2511 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 4351 मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 किस्म की 1450 मीट्रिक टन धान व मुच्छल किस्म की 15 मीट्रिक धान की आवक हुई है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 5816, एफसीआई ने 4341 और एचडब्लयूसी ने 8220 मीट्रिक टन धान खरीदा।
समालखा मंडी-
यहां कुल 37380 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 4265 मीट्रिक टन, कॉमन 2293 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 25550 मीट्रिक टन धान व बासमती/1121 किस्म की 5207 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 30822 और हैफेड ने 6558 मीट्रिक टन धान खरीदा।
सनौली मंडी-
यहां कुल 1054 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसमें ग्रेड-ए 427 मीट्रिक टन, कॉमन 324 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 112 मीट्रिक टन धान की व बासमती/1121 किस्म की 191 आवक हुई है। इसमें से मिलर्स तथा डीलरों ने 303 और हैफेड ने 751 मीट्रिक टन धान खरीदा।