समालखा। सर्विस लेन पर रिक्शा पलटने से गिरा हुआ सामान उठाते हुए।
- फोटो : Panipat
समालखा। जीटी रोड का चौड़ीकरण कर रही एजेंसी ने प्रशासन को 7 अक्तूबर के बाद शहर में सर्विस लेन एवं निकासी निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। नतीजा हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को नई अनाज मंडी के गेट-2 के पास सर्विस लेन पर भरे पानी में ई-रिक्शा गिर गया, जिसमें कई लोग जख्मी हो गई।
जीटी रोड पर को 12 लेन किया जा रहा है। गत माह मानसून की बात कहकर एजेंसी ने 7 अक्तूबर से शहर की सर्विस लेन और निकासी का काम शुरू करने का भरोसा एसडीएम को दिया था लेकिन करीब तीन हफ्ते ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन न तो शहर में सर्विस लेन पर कार्य शुरू किया गया और न ही निकासी को लेकर कंपनी ने किसी तरह का कदम उठाया।
गंदे पानी में गिरे लोग, वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त
नई अनाज मंडी गेट के पास हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। वहां सर्विस लेन पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। जलभराव होने के कारण गड्ढों के बारे में पता नहीं चल पाता। मंगलवार को भी दर्जन भर वाहन सवार गिरकर जख्मी हो गए। यहां तक कि बड़े गड्ढों के कारण एक कार एवं कैंटर भी खराब हो गए। इसके बाद वाहन चालक गलत दिशा से अपने गंतव्य को जाने को मजबूर हुए।