पानीपत। ठग द्वारा पीड़ित को भेजा गया र्काड।
- फोटो : Panipat
पानीपत। तहसील कैंप निवासी एक युवक को झांसे में फंसाकर साइबर ठग ने 72 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर सोफा बेचने के लिए फोटो डाली थी। आरोपी ने कॉल कर खुद को आर्मी ऑफिसर बताया और ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर तहसील कैंप थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
तहसील कैंप के विकास नगर निवासी संजय ने बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी एग्जिक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। रविवार को शाम साढ़े सात बजे घर का सोफा बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला। इस संबंध में आई कॉल में फोनकर्ता ने खुद को आर्मी ऑफिसर और नाम अनिल कुमार बताया। कहा कि उसकी जम्मू में ड्यूटी है।
आरोपी ने एडवांस पेमेंट देने के लिए पेटीएम नंबर मांगा और एक रुपये खाते में मंगवाए। उसने रुपया भेजा तो उसके खाते में दो रुपये आ गए। आरोपी ने दूसरी बार 3199 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। झांसा दिया कि वह दोगुने रुपये भेज देगा। इसके बाद वह झांसा देकर 72 हजार रुपये ठग लिए।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए अपना आर्मी का आई-कार्ड भी भेजा। आरोपी 72 हजार रुपये ठगने के बावजूद 22,620 रुपये और मांग रहा था। इसके बाद उसे शक हो गया और उसने रुपये ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया। आरोपी ने तुरंत कॉल काट दिया। उसने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया।
युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
- हरि राम, तहसील कैंप थाना प्रभारी।