पानीपत। सेक्टर 11 new housing board cololny में कार चालक द्वारा तोडे गए खंबे को ठीक करते हुए कर्मी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। सेक्टर 11 की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में साईं बाबा चौक के पास एक कार सवार ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। इससे वह करीब 12 फीट दूर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के साथ घिसटते हुए खंभा कार के ऊपर ही गिर गया। इससे कार भी काफी क्षतिग्रस्त हुई है।
जैसे ही इस घटना की सूचना निगम अधिकारियों को मिली उन्होंने तुंरत मौके का जायजा लिया। इसके बाद निगम को हुए नुकसान का एस्टीमेट बनाया गया और नया खंभा लगाने के साथ लाइन चालू करने का काम शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद से ही पूरे न्यू हाउसिंग बोर्ड एरिया की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
निगम अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना की वजह से निगम का करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई कार सवार से करवाई जाएगी। अगर कार सवार ने ये जुर्माना नहीं भरा तो उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा।
पानीपत। सेक्टर 11-12 में कार चालक ने खंबे को मारी टक्कर कार के ऊपर गिरा हुआ।- फोटो : Panipat