समालखा। गांव डीढ़ार पुल एवं नामुंड़ा के बीच दिल्ली पैरलल नहर में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक शव को नहर से बाहर निकाला गया। तलाशी लेने पर पेंट की जेब से आधार कार्ड मिला है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय हन्नी मेहता निवासी आठ मरला के रूप में हुई है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। तब मौत के कारण का पता चलेगा। संवाद