पानीपत। रक्तदाता को बैच लगाकर सम्मानित करते हुए गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के पिता सतीश व साथ में मौज
- फोटो : Panipat
राष्ट्रीय खेल दिवस पर नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) ने रविवार को ओलंपिक पदक विजेताओं और प्रतिभागियों के सम्मान में आर्य कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 61 रक्तदाताओं ने ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन सांसद संजय भाटिया और स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने किया।
रक्तदान के साथ-साथ निफा की ओर से अंतरराष्ट्रीय लाइफ सेवर अवॉर्ड समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमें अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत की सामाजिक संस्थाओं को अवॉर्ड से नवाजा गया। इन संस्थाओं ने गत 23 मार्च को पूरे देश में आयोजित किए गए संवेदना अभियान में अहम भूमिका निभाई थी।
नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में रक्तदान करने वाले युवाओं को भी योद्धा बताया। इस अवसर पर निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नु, जिला प्रधान विरेंद्र जैन, सचिव अमित जांगड़ा, उप प्रधान यशपाल कादयान, एडवोकेट यशपाल भारद्वाज, एडवोकेट अनुराधा आदि मौजूद रहे।