फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के डसने से 5 साल के मासूम की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
(पानीपत )बापौली। गांव रिसपुर में सांप के डसने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा है। मासूम सात और आठ साल की दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

गांव रिसपुर में रजनीश के 5 वर्षीय पुत्र मानिक को बुधवार रात को सांप ने डस लिया। उसे उल्टी आनी शुरू हुईं तो परिजन गांव सनौली खुर्द स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर आराम नहीं मिलने पर उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय बच्चे ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मानिक की मौत के बाद उसके परिजनों व रिश्तेदारों ही नहीं बल्कि गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें