फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बच्चों समेत 228 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जनवरी में चौथी बार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ा 200 से पार रहा। शनिवार को 12 बच्चों के साथ 228 लोग नए मरीज मिले। इसके साथ जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1437 हो गई है। इनमें दो शिशु भी शामिल है।
विज्ञापन

संक्रमण का सबसे खराब हालात रिफाइनरी टाउनशिप की है। यहां फिर से 30 संक्रमित मिले। आंकड़ों के अनुसार, यहां अब तक 200 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। इसी प्रकार समालखा में भी 30 से अधिक संक्रमित मिले।
नहीं पड़ रही अस्पताल की जरूरत, होम आइसोलेशन में ठीक हो संक्रमित
राहत की बात ये है कि बार जितने भी संक्रमित आ रहे हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इनको होम आइसोलेशन में ही रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि संक्रमण गंभीर न होने की वजह टीकाकरण है। टीके से लोगों का बचाव हो रहा है और संक्रमितों का ऑक्सीजन स्तर भी 93 से नीचे नहीं जा रहा है। इस बार संक्रमितों में पहले बदन में दर्द हो रहा है, जिसके बाद गला खराब हो रहा।
विज्ञापन

जनवरी में चार दोहरे शतक
11 जनवरी 223 केस
13 जनवरी- 236 केस
14 जनवरी 281 केस
15 जनवरी 228 केस
एहतियात बरतें इसी से होगा बचाव: डॉ. सुनील
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 228 नए मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेट किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि एहतियात बरतें। - डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
152 शिविरों में 5998 का किया गया टीकाकरण
शनिवार को कुल 5998 लोगों को टीका लगाया गया। आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी अस्पताल में 15 प्लस के 479 बच्चों को पहली डोज दी गई । 18 प्लस के 1557 लोगों को पहली और 2503 को दूसरी डोज दी गई। 45 साल से ऊपर के 325 लोगों को पहली और 914 को दूसरी डोज दी गई। इसी कड़ी में 202 लोगों को बूस्टर डोज दी गई । कुल 5998 लोगों को शनिवार को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें