फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतबीर मलिक की बेटियों के विवाह समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
पानीपत। शादी समरोह में पहुंचे दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को गांव रिसालू में सतबीर मलिक की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। उनके वैवाहिक जीवन की मंगल कामना भी की। उन्होंने दोनों बेटियों को आशीर्वाद दिया। करीब 40 मिनट बाद डिप्टी सीएम वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सतबीर मलिक का परिवार तीन पीढ़ियों से ताऊ देवी लाल को भगवान समान पूजता हैं। पिछले 18 वर्षों से सतबीर ताऊ देवी लाल के परिवार से किसी भी चेहरे को हरियाणा का सीएम बनता देखने की दुआ मांग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पैरों से चप्पल-जूते का त्याग किया है। इतना ही नहीं वह हर सावन के महीने में हरिद्वार से ताऊ देवी लाल की कावड़ लाते हैं। जो इतनी सेवा कर हो और सब कुछ समर्पित कर चुका हो, उनकी बेटियां हमारी बेटियां हैं। समारोह में डीसी सुशील सारवान, समाजसेवी हनीश मलिक, देवेंद्र कादियान, सुरेश काला, सुमित राणा, कृष्ण राठी, सुरेंद्र सरपंच, बलवान तहसीलदार व ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें