फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुने धन का झांसा दे ठगे 2.20 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव सौंदापुर के चार तांत्रिकों ने दो व्यक्तियों को धन दोगुने करने का लालच देकर दो लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद तांत्रिकों ने 30 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया तो पीड़ितों ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले में चार नामजदों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दरियापुर निवासी सुखबीर और कर्ण सिंह ने बताया कि वे मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दोनों 12 अप्रैल को गांव सौंदापुर गए थे। यहां पर उन्हें सौंधापुर के सतीश, गांव निसंग निवासी सागर, भगत व रामनिवास मिले। ये चारों गांव में एक कमरे में किराये पर रहते हैं। इन्होंने कहा कि ये तांत्रिक विद्या जानते हैं और पैसे दोगुने कर सकते हैं। झांसा देकर उन्होंने दो लाख रुपये मांगे और हफ्ते भर मेें दोगुना धन देने की बात कही।
उन्होंने 13 अप्रैल को चारों को दो लाख रुपये दे दिए। 17 अप्रैल को इन्होंने 20 हजार रुपये और मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं दोंगे तो दो लाख रुपये वापस नहीं देंगे। हमने इन्हें 20 हजार रुपये भी दे दिए। पीड़ितों ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने हमसे 30 हजार रुपये और मांगे और कहा कि रुपये न दिए तो तुम लोगों की मौत भी हो सकती है। बाद में हमें पता चला है कि ये सभी लोगों से झूठ बोलकर पैसे एेंठते हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके पैसे वापस दिलाए जाएं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें