फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों सहित 15 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। जनवरी के चार दिनों में कोरोना के 45 केस मिल चुके हैं। हर रोज 11 की औसत से कोरोना के रोगी मिल रहे हैं। नए मिल रहे कोरोना संक्रमितों में 70 प्रतिशत वो लोग हैं जो कोरोना टीके की दो खुराक ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनकी हालत ठीक हैं। इनको होम आइसोलेट किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना टीकाकरण के बाद व्यक्ति संक्रमित हो सकता है, लेकिन उसकी इम्युनिटी पावर उसकी गंभीर स्थिति होने से रोक सकती है। इसलिए कोरोना टीकाकरण अवश्य है। मंगलवार को कोरोना के 15 केस मिले हैं। इनमें से तीन व आठ साल का बच्चा भी शामिल हैं। इससे पहले इनके माता-पिता संक्रमित पाए गए हैं। इन चार दिनों में कोरोना के जो नए मामले मिले हैं उनमें से 70 प्रतिशत की उम्र 20 और 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। मंगलवार को 5 जून 2021 के बाद सबसे अधिक 15 कोरोना के नए केस मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 60 पहुंच चुकी है। इन सभी को स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट किया गया है। जिले में अब तक 4.75 हजार लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 31185 पहुंच चुकी है। इनमें से 30483 लोग ठीक हो चुके हैं। 642 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
मंगलवार को मिले संक्रमितों में तीन और आठ साल का बच्चा भी शामिल है। देवी मूर्ति कॉलोनी का दंपति संक्रमित मिला और उनकी तीन साल का बच्चा भी संक्रमित मिला है। ये घर पर ही आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वो अधिक संक्रमित मिल रहे हैं जो दिल्ली, हिमाचल, उतराखड़ से घूमकर शहर में लौट रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो माह में विदेश से लगभग 1 हजार लोग पानीपत में लौटे हैं। इनमें से ओमिक्रॉन के तीन केस मिले हैं। इनमें से 57 लोग ऐसे हैं जो एयरपोर्ट से पानीपत ही नहीं पहुंचे अगर वो पहुंचे भी हैं वो पते पर नहीं मिले। उनको ट्रेस करने में प्रशासन के पसीने छूटे हैं। स्वास्थ्य विभाग उन्हें ट्रेस करने के लिए पुलिस की भी मदद ले रहा है।
कोरोना टीकाकरण के बाद कोरोना संक्रमण हो सकता है, लेकिन कोरोना टीकाकरण से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। वायरस शरीर को अधिक प्रभावित नहीं कर सकता। इसलिए कोरोना टीकाकरण कराना अवश्य है।
डॉ. मनीष पाशी, नोडल अधिकारी कोरोना टीकाकरण अभियान
कोरोना रोधी टीकाकरण तेजी से चल रहा है। अब कोरोना के एकाएक केस बढ़ रहे हैं। विदेश से आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और कोरोना के खिलाफ जागरूक रहें।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें