फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड किनारे 14 अवैध यूनिपोल गिराए, विरोध के बीच पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड किनारे अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल के खिलाफ पानीपत नगर निगम की कार्रवाई बुधवार को भी पूरी सख्ती के साथ जारी रही। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोपाल कलावत के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में पट्टीकल्याणा से निरंकारी संत समागम स्थल तक दिल्ली और पानीपत लेन पर यह अभियान चलाया। निगम की टीम ने गैस कटर, हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद से 14 अवैध यूनिपोल ध्वस्त कर उन्हें जब्त कर लिया।कार्रवाई के दौरान निरंकारी समागम स्थल के पास एक फार्म हाउस के निकट भारी-भरकम यूनिपोल हटाने पर कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया। अभियान के दौरान एक बड़ा यूनिपोल जीटी रोड पर गिर जाने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। इसे निगम की टीम ने तुरंत हाइड्रा की मदद से हटाकर यातायात सुचारू कराया।
अब तक 36 यूनिपोल ध्वस्त, जल्द होगी एफआईआर
कार्यकारी अभियंता गोपाल कलावत ने बताया कि मंगलवार को पानीपत से पट्टीकल्याणा तक 22 यूनिपोल हटाए गए थे। बुधवार को 14 और यूनिपोल गिराए गए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति यूनिपोल लगाकर सरकार और निगम को राजस्व का चूना लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही नोटिस जारी कर भारी जुर्माने और रिकवरी की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों का बना रहता है खतरा
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जीटी रोड पर होटल, ढाबों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास लगे ये विशालकाय यूनिपोल वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं, जिससे भीषण सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी करीब 65 यूनिपोल हटाए गए थे। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन कर दोबारा यूनिपोल लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें