फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने पहुंची सार्थक टीम, चार दिन तक चलेगा परफॉर्मेंस ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के स्तर और विभागीय कार्यप्रणाली को परखने के लिए सार्थक टीम ने बुधवार को डेरा डाल दिया है। यह विशेष टीम 10 अक्टूबर तक जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला नागरिक अस्पताल का गहनता से परफॉर्मेंस ऑडिट करेगी। टीम ने पहले दिन टीम ने नौल्था और खोतपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्रों कर जांच की।
टीम की निगरानी व्यवस्था बेहद सख्त रखी गई है। वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन करने के उद्देश्य से टीम के सदस्य दिन के साथ-साथ रात के समय भी अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि सार्थक टीम चार दिवसीय दौरे के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों के कामकाज और उपलब्ध संसाधनों का बारीक ऑडिट कर रही है। निरीक्षण पूरा होने के बाद टीम एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। इसके आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें