फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-25 पार्ट-2 में 14.5 लाख नकद, 52 तोला सोना चोरी

विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित मकान में हुई चोरी के बाद जमीन में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित पार्ट-2 कपूर हाउस से चोर करीब 50 लाख रुपये का माल समेट ले गए। इसमें 14.5 लाख रुपये नकद, 52 तोला सोना आदि शामिल है। परिवार के लोग अस्पताल में भर्ती मामी का हाल जानने के लिए रविवार की दोपहर दिल्ली गए थे। रात करीब एक बजे जब वे लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने डॉयल 112 पर कॉल कर चोरी की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 पार्ट-2 निवासी मोहित कपूर ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर कपूर ट्रेडिंग कंपनी है। वह मशीनों के स्पेयर पार्ट का काम करते हैं। उसकी मामी दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक है। रविवार की दोपहर करीब दो बजे वह पूरे परिवार के साथ उनका हाल जानने के लिए दिल्ली गए थे। रात करीब सवा एक बजे जब लौटे तो मुख्य दरवाजा ठीक था, लेकिन अंदर लकड़ी के दरवाजे का ताला टूटा था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बेड खुले पड़े थे, अलमारी के लॉकर टूटा मिला। घर से 14.5 लाख रुपये नकद और करीब 25.5 लाख कीमत के 52 तोले सोने के गहने समेत अन्य गहनों के साथ कुल 50 लाख का माल चोर समेट ले गए थे।
घर से ये गहने हुए चोरी
मोहित कपूर ने बताया कि मकान से घर में 52 तोले सोने का सामान, एक डायमंड अंगूठी व तीन बाली, चांदी का दो किलो सामान, जिसमें सिक्के और गिलास आदि शामिल है, जो सभी चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी अनीता अभी दिल्ली में ही उनकी मामी के पास अस्पताल में है, कुछ गहने और रुपये उन्होंने अलग से रखे हुए थे, उनके आने के बाद बाकी गहनों का पता चलेगा।
विज्ञापन

नौ बजे आखिरी बार किए थे कैमरे चेक
मोहित ने बताया कि उन्होंने मकान में वाईफाई कैमरे लगवा रखे हैं। उन्होंने रात करीब नौ बजे दिल्ली से ही अपने मकान के कैमरे चेक किए थे, उस समय मकान में सब कुछ ठीक था, लेकिन घर लौटने पर पता चला कि आरोपियों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को ही निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले कैमरों में तोड़फोड़ की और अंत में कैमरों की डीवीआर भी साथ लेकर फरार हो गए।
मकान के बाहर पहुंचते ही हो गया था शक, अंदर से आ रही थी रोशनी
मोहित ने बताया कि जब वह रात करीब सवा एक बजे घर पहुंचे तो मेन गेट का लॉक खोलते समय ही उन्हें शक हो गया था, क्योंकि अंदर से बाहर लाइटों की रोशनी आ रही थी। जब वह अंदर पहुंचे तो लकड़ी का दरवाजा टूटा मिला। जब वह छत पर बने कमरे को देखने के लिए पहुंचे तो उसका दरवाजा चौखट से अलग रखा हुआ था। आरोपियों से दरवाजा नहीं टूटा तो उन्होंने उखाड़कर ही अलग रख दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
डायल 112 को कॉल की, 15 मिनट में पहुंची जिप्सी
उन्होंने रात को ही डॉयल 112 पर कॉल कर चोरी की सूचना दे दी थी। जिसके बाद जिप्सी मौके पर पहुंच गई थी। वहीं सोमवार को चांदनीबाग थाना पुलिस और सीआईए की दो टीम पहुंची। पुलिस के बाद एफएसएल की टीम भी पहुंची और दरवाजों, अलमारी और अन्य जगहों से फिंगर प्रिंट लेकर जांच के लिए भेजे।
आसपास लगी चिनाई, नजदीकी पर शक
मोहित ने बताया कि वह जिस क्षेत्र में रहते है, वहां पर अभी ज्यादा रिहाइश नहीं है। आसपास के मकान निर्माणाधीन हैं। वह दिल्ली जा रहे हैं, इस बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया था। आसपास लगे चिनाई मिस्त्री और मजदूरों ने उन्हें देखा था, शक है कि उन में से भी कोई युवक चोरी की वारदात में शामिल हो सकता है।
मकान मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी

पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित मकान में हुई चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।- फोटो : Panipat

पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-2 स्थित मकान में हुई चोरी के बाद अलमारी में बिखरा पड़ा सामान।- फोटो : Panipat

पानीपत। जानकारी देते हुए मोहित कपूर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें