फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचे फौजी भाई, पुलिस कर्मचारियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। एक झगड़े की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचे दो फौजी भाइयों ने दो हवलदारों को पीट दिया। दोनों फौजियों पर आरोप है कि वे झगड़े की शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी आए थे। हवलदारों का आरोप है कि फौजी नशे में धुत थे और मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन

दरअसल, नशे में होने की वजह से पुलिस कर्मियों ने उनकी शिकायत लेने इनकार कर दिया। इससे नाराज फौजी भाइयों ने मारपीट कर दी। पीड़ित पुलिस कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत एसएचओ को दी। तब उनके निर्देशों पर फौजी भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
समालखा पुलिस चौकी में तैनात हवलदार दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार रात को वह ड्यूटी पर थे। गांव जौरासी निवासी टिंकू और उसका भाई पुलिस चौकी में आए। दोनों सेना में है। टिंकू और उसका भाई शराब के नशे में थे। दोनों लड़ाई झगड़े की शिकायत लेकर आए थे। दोनों को नशे में देखकर बाद में आने के लिए कहा गया। इससे नाराज होकर वे गालीगलौज करने लगे और उनका गला पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर वहां हवलदार विजा भी आ गया। फौजियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें