फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी से 13 हजार रुपये और अंगूठी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चंदौली गांव के रहने वाले नगर निगम के एक सफाई कर्मचारी को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दो बदमाशों ने 13 हजार रुपये, सोने की अंगूठी लूट ली। बदमाशों ने पहले नगर निगम कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। बुधवार रात निगम कर्मचारी कलंदर पीर गली में बेसुध हालत में मिला। अब सिटी थाना पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांच चंदौली निवासी तेलू राम ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। बुधवार सुबह छह बजे ड्यूटी के लिए वह एसडी कॉलेज रोड पर गया था। उसने करीब 10 बजे रेलवे रोड के पास एक एटीएम से 13 हजार रुपये निकलवाए थे। इसके बाद गुरुद्वारा के पास एक खोखे पर चाय पीने लगा। इसी वक्त यहां पर दो युवक आए। उन्होंने उसके साथ चाय पीते हुए बातचीत शुरू की। इसी बीच उनमें से एक युवक ने उसकी चाय में कुछ नशीला पदार्थ डाल दिया, जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गया।
आरोप लगाया कि इस बीच दोनों युवक उसकी 15 हजार की नकदी, एक सोने की अंगूठी व उसकी साइकिल लेकर निकल गए। बेहोशी की हालत में वह कलंदर पीर वाली गली में पड़ा रहा। परिजनों ने उसे तलाशा। उसका बेटा रात को उसे घर पर लेकर गया। अगली सुबह पुलिस को उसने शिकायत दी। शिकायत के बाद अब पुलिस गुरुद्वारा के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें