फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की पिटाई करने वाले शराबी पति के खिलाफ महिला आयोग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में संबंध नहीं बनाने पर पत्नी की पिटाई करने वाले शराबी पति के खिलाफ महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने वायरल वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए लुधियाना के कमिश्नर को जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। आयोग के दखल के बाद कमिश्नर ने जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद 3 दिसंबर को रिपोर्ट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को पंजाब में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पति शराब के नशे में महिला की पिटाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो लुधियाना का है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो पंजाब महिला आयोग भी पहुंचा, आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए लुधियाना के कमिश्नर को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
इधर, लुधियाना के कमिश्नर ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा है कि 3 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें