फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलानाबाद उप चुनाव की मागं लेकर मतदाता पहुंचे हाईकोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अभय चौटाला के इस्तीफे के बाद खाली ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर लंबे समय से चुनाव न होने पर मतदाताओं ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल करते हुए उपचुनाव करवाने के निर्देश जारी करने की अपील की है। याचियों ने कहा कि अभय चौटाला ने 27 जनवरी को इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफेके बाद इस सीट की नुमाइंदगी करने वाला कोई नहीं है जिसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 6 माह में उप चुनाव करवाने के नियम का भी उल्लंघन हो रहा है, क्योंकि यह अवधि 27 जुलाई को पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग को इस बारे में मांगपत्र दिया गया लेकिन उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
विज्ञापन

याचियों ने कहा कि जब राज्य सरकार पंचायत चुनाव करवाने के लिए तैयार है तो विधानसभा उप चुनाव में उन्हें आपत्ति क्यों है। याचियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी कमी आ चुकी है और धीरे-धीरे सभी पाबंदियां भी हटाई जा रही हैं। ऐसे में कोरोना की दलील देकर चुनाव टालना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र को उसके प्रतिनिधि से वंचित नहीं रखा जा सकता और कई राज्यों में पंचायत व अन्य चुनाव हो चुके हैं। उन्होंने उप चुनाव संपन्न करवाने का निर्देश जारी करने की अपील की। हाईकोर्ट में याचिका पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें