फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 से 14 वर्ष की वैक्सीनेशन रफ्तार अभी तक है धीमी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को टीका लगाने की शुरूआत 16 मार्च से हो चुकी है। अभी तक अभिभावकों ने बच्चों को कोरोना से बचाव के टीके कम ही लगवाए हैं। अभी तक पंचकूला में केवल छह फीसदी बच्चों को टीका लगाया जा सका है। जिले के 28 टीकाकरण केंद्रों पर 25000 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण नहीं हो सका और जिले में 12 से 14 वर्ष तक के मात्र 1306 बच्चों को ही वैक्सीन लग सकी है। पंचकूला की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि इस आयुवर्ग के अधिकांश बच्चों की परीक्षा होने के बाद छुट्टियां हो चुकी हैं। ऐसे में अब टीकाकरण पंचकूला के स्कूलों के अलावा कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी ब्लॉक के स्कूल खुलने के बाद किया जाएगा। 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य अप्रैल माह में पूरा किया जाएगा। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

25 हजार से ज्यादा को लगेगी वैक्सीन
पंचकूला सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि जिले में 25 हजार से ज्यादा बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण का अभियान लगातार पूरा करने के लिए आठ से ज्यादा टीमें बनाई गई हैं। अभियान के तहत 12 से 14 आयुवर्ग में वर्ष 2008 व 2009 में जन्मे समस्त बच्चे पात्र होंगे। वैक्सीनेशन के लिए केवल कॉर्बिवैक्स वैक्सीन का उपयोग किया जा रहा है। जिले में अब तक वैक्सीन के 4 लाख 84 हजार 675 डोज लगाए गए हैं। अब तक 15 से 17 वर्ष की आयु 33400 लोगों का वैक्सीनेशन करवाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें