पंचकूला। हरियाणा उर्दू अकादमी ने वर्ष 2019 और 2020 के लिए उर्दू के साहित्यकारों को सम्मानित करने के लिए 15 जनवरी तक आवेदन पत्र और प्रस्ताव मांगे हैं। इन सम्मानों में फख्रे हरियाणा सम्मान के लिए 3,00,000 रुपये, हाली सम्मान के लिए 2,51,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
हरियाणा उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. चन्द्र त्रिखा ने बताया कि कंवर महेन्द्र सिंह बेदी सम्मान, सैयद मुजफ्फर हुसैन बर्नी सम्मान, ख्वाजा अहमद अब्बास सम्मान, सुरिन्द्र पंडित सोज सम्मान, मुंशी गुमानी लाल सम्मान, साबिर पानीपती सम्मान, बाल कृष्ण मुजतर सम्मान, जसवंत सिंह टोहानवी सम्मान, खिदमते अदब खसूसी सम्मान, उर्दू गजल सराई सम्मान, उर्दू अनुवाद सम्मान, जाफर जटल्ली सम्मान, नौ आमोज उर्दू सम्मान, हरियाणा के साहित्य पर हरियाणा से बाहर रहकर सेवाएं देने के लिए डॉ. जावेद वशिष्ट सम्मान पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह प्रत्येक पुरस्कार 51,000 रुपये की राशि के होंगे। इन पुरस्कारों से संबंधित आवेदन लेखक स्वयं या कोई संस्था या व्यक्ति किसी उचित लेखक के लिए पूरा ब्योरा और पुस्तकों समेत निर्धारित समय के भीतर 15 जनवरी 2021 तक भेज सकते हैं।