रायपुररानी। क्षेत्र में बढ़ रही मक्खियों की समस्या पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के तीन पोल्ट्री फार्म संचालकों पर केस दर्ज करवाया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल ने बताया कि सर्दी के मौसम में भी रायपुररानी बरवाला क्षेत्र के लोग मक्खियों की समस्या के कारण परेशान थे। इस पर संज्ञान लेते हुए गांव बागवाली के साहिब पोल्ट्री फार्म, शर्मा पोल्ट्री गोलपुरा, एस एस पोल्ट्री मौली के खिलाफ मामला दर्ज करवा कार्रवाई शुरू कर दी है।