फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के दो स्कूलों को मॉर्डन बनाने के लिए तीन करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के दो स्कूल मॉडर्न बनेंगे। इसके लिए तीन करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। दोनों स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए काम जून माह में शुरू हो जाएगा। सरकार ने सेक्टर-6 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कुंडी को मॉडर्न बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सेक्टर-20 कुंडी गांव स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में बच्चों की संख्या करीब एक हजार है। लेकिन सुविधाओं का अभाव होने के कारण स्कूल को दो शिफ्टों में चलाया जा रहा है। स्कूल में खेल का मैदान भी नहीं है। बच्चों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए डीईओ ने नई बिल्डिंग बनाने की मांग की। एचएसवीपी के इंजीनियरों और अधिकारियों ने सर्वे किया। इसके बाद बिल्डिंग के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी ने बताया कि बच्चों को एक शिफ्ट में पढ़ाने के लिए इस स्कूल को तैयार किया जाएगा। इसके अलावा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कायाकल्प और खेल के संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। खेल मैदान की भी हालत सुधारी जाएगी। इसके लिए विभाग तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें