फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी : ट्रैक पर खड़ी रहती हैं कारें, अब कहां चलाएं साइकिल, यातायात पुलिस नहीं करती कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में साइकिल से चलने के लिए लोगों का प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम की तरफ से दो करोड़ के ट्रैक बनाए गए। ट्रैक बनाए जाने के बाद शहर की मेन मार्केट में पुलिस की तैनाती नहीं है। इसी कारण पूरी मेन मार्केट में बने ट्रैक का इस्तेमाल कार पार्किंग के रूप में कर रहे हैं। इसके बाद शहर के पुलिस विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं पंचकूला की इन मेन मार्केट में कोई भी ट्रैफिक पुलिस तैनात नहीं होती है। इस कारण लोग ट्रैफिक नियमों की अनदेेखी कर रहे हैैं। साइकिल ट्रैक पर दोपहर और रात के समय सभी मार्केट में यह हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

इन सेक्टरों में साइकिल ट्रैक बनी पार्किंग
शहर के सेक्टर-8, 9, 10, 11, 14 सहित अन्य जगहों पर लोग शाम के समय पार्किंग के बाहर नियमों का उल्लंघन कर साइकिल ट्रैक पर वाहन खड़ा कर रहे हैं। इसके बाद इन पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस तरह के हालात के कारण शहर के लोगों को लगातार परेशानी होती है। पंचकूला पुलिस की तरफ से ट्रैफिक में तैनात होने वाले 100 जवानों की कमी है। इसकी तैनाती नहीं होने के कारण इस तरह के हालात बने हैं। अभी तक इसका कोई हल प्रशासन, नगर निगम और पंचकूला पुलिस की तरफ से नहीं निकाला जा सका है।
सभी जगह तैनात किए जाएं पुलिस के जवान
शहर में लगातार पुलिस की कमी को लेकर हरियाणा डीजीपी को कई बार लेटर लिखा है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात नहीं हो पाए हैं। हमारी पुलिस और प्रशासन से मांग है कि ट्रैफिक पुलिस के जवानों को मेन मार्केट में सभी जगह तैनात किया जाए। - एसके नैय्यर, प्रेसिडेंट, पंचकूला सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन

वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद सुविधाएं नहीं बढ़ीं
शहर में वाहनों की संख्या बढ़ गई है लेकिन इस हिसाब से सुविधाएं नहीं बढ़ी है। मल्टीलेवल पार्किंग शहर के सेक्टरों में बनाई जाए तो जाम कम हो जाए। इसके लिए कई बार मांग की गई है लेकिन यह ठंडे बस्ते में पड़ी है। साइकिल ट्रैक पर जवानों की तैनाती नहीं होती है। इसलिए शहर में जाम के हालात बने हैं। - केके जिंदल, प्रेसिडेंट, आरडब्ल्यूए सेक्टर-20
पुलिस की तरफ से नियमित चेकिंग की जाएगी। अगर साइकिल ट्रैक को वाहन मालिक पार्किंग बनाएंगे तो उनका चालान किया जाएगा। साइकिल ट्रैक पर जाम न हो इसके लिए पुलिस बल जल्द ही तैनात किया जाएगा। - मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें