फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमाता मंदिर में चोरी करने वाले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Fri, 12 Jan 2024 07:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमाता मंदिर में चोरी करने वाले अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में स्लम एरिया में कर रही छापेमारी

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। श्री चंडीमाता मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के 30 घंटे बाद भी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की चार टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्लम एरिया में तलाश कर रही है। सूत्रोंं के अनुसार पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को इनाम देने का भी एलान किया है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस टीमें मंदिर के आसपास के एरिया बीड घग्गर, बुर्जु कोटिया, सुरजपुर, खड़ग मंगोली व अन्य स्लम बस्तियों में दबिश दे रही है।

कई लोगाें को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

पुलिस वीरवार से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस चंडीमंदिर टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस साइबर सेल व गुप्त सूत्रों की भी मदद ले रही है, ताकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। क्राइम ब्रांच-26, क्राइम ब्रांच-19, डिटेक्टिव स्टाफ व चंडीमंदिर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर में भी हुई थी चोरी, दिल्ली से पकड़े थे आरोपी
फरवरी 2018 में ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर महादेवपुरा सकेतड़ी में भी चोरी हुई थी। चोरों ने भगवान की मूर्तियों पर चढ़े लाखों के गहने चोरी कर लिए थे। सुबह जब पंडित मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे थे। पंडि़तों ने तुरंत मंदिर कमेटी को सूचना दी। प्रबंधकों ने जब मूर्तियों को देखा तो आभूषण गायब थे। आभूषणों की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई थी। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी में 5 युवक मंदिर के कैमरे में कैद हुए थे। रात करीब 2 बजे चोर मंदिर के अंदर घुसे थे। चोरों ने दो शिव मंदिर, राम मंदिर, हनुमान, नवदुर्गा मंदिर, राधा कृष्ण की मूर्तियों पर चढ़े सभी आभूषण चोरी कर ले गए थे। हालांकि कुछ महीनों बाद पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें