फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 28 जून से तबादला प्रक्रिया शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में तबादलों की बाट जोह रहे हजारों शिक्षकों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग 28 जून से प्रिंसिपल, हेडमास्टर, सभी विषयों के पीजीटी, मौलिक मुख्याध्यापकों, टीजीटी, भाषा अध्यापकों के लिए ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसमें सभी श्रेणी के अतिथि अध्यापकों व एडहॉक शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

निदेशक सेकेंडरी शिक्षा ने इस संबंध में सभी डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ व एससीईआरटी को निर्देश जारी कर दिए हैं। 28 जून से 4 जुलाई तक तबादलों में भाग लेने के लिए शिक्षक स्वैछिक भागीदारी जता सकेंगे। 5 से 10 जुलाई तक डाटा तैयार करने, युक्तिकरण, सामान्यीकरण, पदों की गणना व पात्र शिक्षकों की सूची तैयार की जाएगी। 11 से 18 जुलाई तक शिक्षक तबादले के लिए स्कूल व जोन का विकल्प भर सकेंगे। 19 से 26 जुलाई तक तबादलों के लिए शिक्षकों का अंतिम डाटा तैयार किया जाएगा। मेरिट सूची बनेगी, स्टेशन का वैकल्पिक आवंटन होगा। पूर्व में कहीं भी ट्रांसफर हुए शिक्षकों से दोबारा विकल्प लिए जाएंगे। स्टेशन का सत्यापन कर अंतिम आदेश तैयार किए जाएंगे। स्कूलों में कितने विद्यार्थी हैं, एक स्कूल में कितना समय शिक्षक को हो गया व सेवानिवृत्त होने में कितना समय बचा है, ये डाटा 30 जून तक तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें