पंचकूला। सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दूसरी गिरफ्तारी करते हुए उत्तर प्रदेश से आरोपी को काबू किया है। मामला पंचकूला के एक व्यापारी से करीब 1.50 करोड़ रुपये की ठगी का है। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह की टीम ने 7 सितंबर को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) से आरोपी आकिब अली उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया। आरोपी को 8 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर 2024 को सेक्टर-21 निवासी सोमेश मित्तल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनका जीरकपुर में कपड़ों का व्यवसाय है। नवंबर 2023 में उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का झांसा करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए गए। इससे पहले 4 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में पहले आरोपी राजेश कुमार निवासी एटा, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।