फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला की मां ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव टीपरा की कृष्णा कॉलोनी में कुछ दिन पहले एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका की मां ने उसके पति और ससुराल पक्ष पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस में केस दर्ज करवाया है। कालका थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में निर्मला देवी ने बताया कि उनकी बेटी सपना गुप्ता की शादी भीम गुप्ता के साथ 2007 में हुई थी। इसके करीब तीन साल तक तो भीम गुप्ता और उसके परिवार का रवैया सपना के साथ ठीक रहा। इसके बाद 2010 से ससुराल वालों ने दहेज के लिए मेरी बेटी को मारना पीटना और तंग करना शुरू कर दिया। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई और समझौता करवाया गया। उन्होंने अपनी बेटी का घर बसाने के लिए अपनी हैसियत के मुताबिक भीम गुप्ता और उसके परिवार की मांगें पूरी कीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि सपना गुप्ता को पति, सास ननद और नंदोई ने बहुत ज्यादा मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया हुआ था। उनसे तंग आकर 30 अप्रैल को सपना नंगे पैर पैदल ही अपने मायके बीसीडब्ल्यू सूरजपुर आई थी और बताया था कि आरोपियों ने मिलकर उससे मारपीट की थी और जबरन घर से निकाल दिया था। मृतका की मां ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी ने आखिरी बार फोन पर बताया था कि चारों आरोपी उसे बहुत परेशान कर रहे हैं और चारों मिलकर कुछ सलाह कर रहे हैं।
मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले ही पता चला है कि भीम गुप्ता ने अपनी पहली पत्नी को भी जलाकर जान से मारा था। इस मामले में वह देवरिया में करीब तीन साल तक जेल में रहा था। एसएचओ कालका अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें