फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के 129 ट्रांसफार्मर नहीं बदले, लगातार लग रहे फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के बिजली विभाग की ओर से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे भले ही किए जा रहे हों, लेकिन अभी तक बिजली विभाग ने जर्जर हालत में 129 ट्रांसफार्मर नहीं बदले हैं। इनमें बार-बार फाल्ट आने से लंबे बिजली कट लगने से भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो जाते हैं। इनके आए दिन खराब होने से शहर में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है। यह ट्रांसफार्मर बार बार खराब होने की वजह से शहर के सेक्टरों और गांवों में अघोषित कट से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है और लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बिजली विभाग की ओर से गर्मी को देखते हुए 129 नए ट्रांसफार्मर शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-एक और दो के अलावा शहर के सेक्टर-10, 11, 12, 14, और 15, 19, 20 में लगाए जाने थे। इन्हें अभी तक नहीं लगाया जा सका है। इस कारण यह खराब होते हैं और यहां पर बिजली कट की समस्या बनी हुई है। इसे अभी तक उत्तर हरियाणा बिजल वितरण निगम के अधिकारी ठीक नहीं कर पाए हैं। इस समस्या को लेकर लगातार शहर के लोगों को गर्मी में अघोषित कट का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण अभी तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं हो पाया है। बिजली कट से जूझ रहे सेक्टरों के लिए बिजली निगम की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-15 के प्रधान सुनील वशिष्ठ ने बताया कि लगातार बिजली कट की समस्या ट्रांसफार्मर खराब होने से बनी हुई है। वहीं लोग लोड नहीं बढ़वा रहे हैं। बिजली विभाग की ओर से इसे चेक नहीं किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-20 के आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से इस समस्या पर कतई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण बिजली कट लग रहे हैं। हमारी मांग है कि जल्द ही ट्रांसफार्मर को बदला जाए और नए सब स्टेशन बनाकर बिजली के लोड को कम किया जाए।
बिजली विभाग की ओर से जल्द ही जो ट्रांसफार्मर जर्जर हालत में हैं उन सभी को बदला जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैैयारी की गई है। शहर के ट्रांसफार्मर और ढीली तारों को जल्द बदलने के काम का एस्टीमेंट बनाया जाएगा। इसके बाद इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। -भूपिंदर सिंह, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें