फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : बारिश से 4 डिग्री तक गिरा पारा, अगले चार दिन गर्मी से राहत

विज्ञापन
Temperature dropped by 4 degrees due to rain, relief from heat for the next four days. - फोटो : KARNAL
विज्ञापन
चंडीगढ़/हिसार। हरियाणा और पंजाब में बुधवार को बारिश हुई। तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चार दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। 9 मई के बाद फिर से पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। मौसम में बदलाव के चलते बिजली की मांग में भी अचानक से गिरावट आ गई है। हरियाणा में करनाल में सबसे अधिक 27 एमएम और पंजाब के पटियाला में 38 एमएम झमाझम बारिश हुई। सबसे कम तापमान सिरसा का 23.7 डिग्री रहा। 30 अप्रैल को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार गया था। बुधवार को अधिकतर शहरों तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर आगामी चार दिन तक रहेगा। इसके बाद 9 मई से लोगों को फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कहां-कितनी बारिश हुई
करनाल 27 एमएम
अंबाला 2.6 एमएम
फरीदाबाद 2.5 एमएम
महेंद्रगढ़ 3 एमएम
कैथल 1 एमएम
हिसार 1 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें