पंचकूला। जिले में लगातार कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही सेक्टर-5 बस स्टैंड के दो गेटों को सील कर दिए गया है। गेेट लोगों की जांच के लिए सील किए हैं। लोगों को केवल एक गेट से प्रवेश मिल रहा है। सेक्टर-5 बस स्टैंड पर दोनों डोज लगवाने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसकी चेकिंग के लिए बस स्टैंड स्टाफ और पुलिस तैनात है।
शहर में रोजाना 200 से अधिक मामले कोरोना संक्रमण के आ रहे हैं। शहर के बस स्टैंड से रोजाना तीन हजार से अधिक लोग लंबी और स्थानीय रूट पर सफर करते हैं। फेस मास्क नहीं लगाने की शिकायतें आने के बाद बस स्टैंड विभाग ने कड़ाई बरतकर दो गेट बंद कर दिए। बिना मास्क अब किसी को प्रवेश नहीं दिया जहा रहा है। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने वालों को बस में सफर करने दिया जाएगा। सेक्टर-5 बस स्टैंड के जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि शहर से लोकल और लांग रूट की बसों की संख्या बढ़ाकर 90 कर दी गई है। सभी रूटों की बसों में इजाफा कर दिया गया है।
पंचकूला से कालका, मोरनी, पिंजौर, रायपुररानी सहित सभी रूटों की बसों में सफर करने के लिए दूसरी डोज जरूरी है। इसके लिए लोगों से डाउनलोड सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। सर्टिफिकेट नहीं होने पर बसों में सफर नहीं करने दिया जा रहा है। कोरोनों के नियमों से लोगों को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि लोग बिना मास्क बसों में सफर नहीं करें। अगर इस तरह नियमों की अनदेखी करते पाए गए तो उनके चालान किए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि पुलिस विभाग की ओर से बस स्टैंड की जांच की जा रही है।