फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद : वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में पंचकूला की दो बेटियों ने जड़ा गोल्डन किक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विश्वस्तरीय चैंपियनशिप में जिले की दो बेटियों ने अपने किक और पंच से खिलाड़ियों को धूल चटा दी है। इन दोनों बेटियों ने दुबई में आयोजित 9वीं फुजैरा ओपन जी-2 ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। यह चैंपियनशिप 5 से 8 फरवरी तक फुजैरा सिटी में आयोजित की गई थी। अरन्या ठाकुर ने कैडेट अंडर-14 आयुवर्ग में जीत हासिल की है।
विज्ञापन

सेक्टर-21 निवासी सक्षम ने अंडर-14 और 17 आयुवर्ग के 42 किलोग्राम भारवर्ग में जीत दर्ज की है। ये दोनों खिलाड़ी सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के ताइक्वांडो सेंटर के कोच हरजिंदर सिंह से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच हरजिंदर ने बताया कि 2018 से दोनों उनके पास ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच ने बताया कि इसमें करीब 30 से 35 देशों ने हिस्सा लिया था। खेल निदेशक पंकज नैन ने दोनों बेटियों को बधाई दी है।
हर बाउट में अरन्या ने जड़ा शानदार गोल्डन किक
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जार्डन की अब्बु जैसारा को 22 अंकों की लीड से अरन्या ठाकुर ने (2-24) से हराया। सेमीफाइनल मुकाबले में यूएई की बेदाउद नूर को अरन्या ने 24 अंकों के बड़े अंतराल से 1-25 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसी के साथ फाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की कजनाबेक टोगजहां को 9 अंकों के अंतराल 21-30 से हराकर जीत हासिल की। अरन्या राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में चार बार स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं। वहीं 2018 में आयोजित नेशनल नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अरन्या स्काई वर्ल्ड स्कूल की छात्रा है।
विज्ञापन

पहली बाउट में जीत का दिया संकेत
पंचकूला के सक्षम यादव ने यूएई की राशेद मलक को क्वार्टर फाइनल में 38 अंकों की लीड से 3-41 से हराया। क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की अशिरोआ अमिना को 2-9 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं इजिप्ट की खालेद अब्द इलोनेन हमाम रोदिना को 2-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की लैलोखशानोवा को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सक्षम राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं, वहीं इससे पहले वर्ल्ड रैंकिंग टूर्नामेंट में 2019 में रजत पदक हासिल किया था। इसके अलावा सक्षम नेशनल में भी कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। सक्षम यादव जीरकपुर के केंद्रीय विद्यालय नौवीं क्लास में पढ़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें