फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : फायर विभाग में 32 लोगों का स्टाफ, नहीं होती चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में आग लगने की घटना होने के बाद भी फायर विभाग की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। विभाग में 32 का स्टाफ है, इसके बाद भी कंपनियों की रूटीन चेकिंग नहीं की गई है। कंपनियों को नोटिस भी नहीं दिया जा रहा है। तीन साल से अधिक समय हो गया, कंपनियों ने कोई फायर एनओसी नहीं ली है। उल्लंघन होने के बाद भी विभाग की ओर से कंपनियों को कोई नोटिस नहीं दिया गया है। इस कारण कंपनी मालिक भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 और बरवाला के अलीपुर औद्योगिक क्षेत्र में 400 से अधिक कंपनियां हैं। इसके बाद भी फायर विभाग की तरफ से दो साल से सर्वे नहीं किया गया है। सर्वे नहीं किए जाने के कारण किसी को नोटिस नहीं दिया गया है। इसमें 250 से अधिक कंपनियों ने एनओसी नहीं ली है। इसके बाद भी फायर विभाग ने कोई नोटिस नहीं दिया है। 2 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 प्लॉट नंबर-286 स्थित वेस्टवुड फैक्टरी में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगने के बाद कंपनी में किसी प्रकार के फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं मिले। कंपनी में इंट्री के अलावा बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था। इस तरह के हालात में तीन लोग नहीं निकल पाए। इस कारण दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। इसके बाद भी जांच नहीं की गई है।
कंपनियों में नहीं है एग्जिट गेट
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1, 2 में करीब 250 कंपनियां है। यहां पर इंट्री और एग्जिट के लिए अलग रास्ते नहीं हैं। अधिकतर कंपनियों में फायर फाइटिंग सिस्टम भी ठीक नहीं है। इसके बाद विभाग ने इसकी कोई जांच नहीं की है। किसी को कोई नोटिस नहीं दिया है।
विज्ञापन

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म पड़ा है खराब
शहर के लोगों केे आग लगने या आपातकालीन परिस्थितियों से बचाने के लिए पुराना हाइड्रोलिक प्लेटफार्म चार साल पहले मिला था। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म गुरुग्राम से लाया गया था। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की ऊंचाई 42 मीटर है। शहर में 200 से ज्यादा बहुमंजिला इमारत है। आपात कालीन स्थिति के लिए शहर के फायर विभाग की तैयारी नहीं है। यह खराब खड़ा है। इसकी रिपेयर नहीं कराई गई है।
फायर विभाग का कुल स्टाफ -32
फायर विभाग के पास कुल गाड़ी-10
फायर विभाग में ज्वाइनिंग किए 14 दिन हो गए हैं। अंबाला के साथ पंचकूला का एडिशनल चार्ज है। जल्द ही सभी भवनों की फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की जाएगी। जो भी नियम पूरे नहीं कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा। - तरसेम सिंह, फायर ऑफिसर, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें