फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : अपराधियों के वेश में घूम रहे भिखारियों पर सख्त कार्रवाई करे प्रशासन, हौवा ने बैठक में भिखारियों को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (हौवा) सेक्टर-10 की कोर कमेटी की बैठक में शहर में बढ़ते अपराध और चोरी की घटनाओं के लिए शहर में भिखारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। बैठक में अपराधियों के वेश में घूम रहे भिखारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। हौवा के चेयरमैन भारत हितैषी ने बताया कि पंचकूला शहर में करीब 1500 भिखारी शहर के विभिन्न हिस्सों में इस धंधे में संलिप्त हैं। मंदिर, मस्जिद, लाल बत्ती, चौराहे हर जगह भिखारी लोगों का पीछा करते हैं।
विज्ञापन

प्रधान बीएम कौशिक ने कहा कि शहर के लाल बत्ती चौराहों पर महिलाएं गर्भवती होने का नाटक कर गोद में बच्चा उठाकर पैसे मांगती हैं। लोग पैसे नहीं देकर कुछ खाने की चीज देते हैं, तो बदसलूकी करने में भी गुरेज नहीं करते। हौवा के मुख्य मार्गदर्शक एसके शर्मा ने बताया कि लालबत्ती चौराहों पर इन भिखारियों के छोटे-छोटे बच्चे गुब्बारे, नैपकिन, पैन बेचने के बहाने वाहनों के शीशे के अंदर झांकते हैं, जो शहरवासियों की सुरक्षा के लिए खतरा है। भारत हितैषी का कहना है कि शहर की पार्किंग और फुटपाथ पर बड़ी संख्या में अप्रवासी लोग बसेरा कर चुके हैं, जो कि बच्चों से भीख मंगवा रहे हैं।
युवक घरों में करते हैं रेकी
संस्थापक एनसी स्वामी ने बताया कि शहर के विभिन्न सेक्टरों में नौजवान युवक घरों की घंटी बजाकर भीख मांगने के बहाने खड़े रहते हैं। घरों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते हैं। संरक्षक संजय आहूजा ने बताया कि शहरवासी जब भी किसी रेस्तरां में खाना खाने के लिए जाते हैं, तो दुकान के बाहर निकलते ही भिखारी महिलाएं और बच्चे झुंड बनाकर लोगों का पीछा करने लगते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पदाधिकारी अमित गुप्ता, कुसुम अरोड़ा, सुभाष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, बृजलाल जैन, प्रेम लाल गुप्ता, शिव कुमार वर्मा ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मांग की है कि पंचकूला वासियों की सुरक्षा से जुड़े इस अति संवेदनशील मुद्दे पर पंचकूला पुलिस प्रशासन को पंजाब-हरियाणा भिक्षावृत्ति निरोधक अधिनियम 1971 के अधीन कार्रवाई करने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें