फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू पालिटिकल टूरिस्ट कहीं भी आ जा सकते हैं : मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पड़ोसी राज्य में घट रहे राजनीतिक घटनाक्रम को अहम बताते हुए कहा है कि इसका असर किसान आंदोलन पर भी पड़ेगा। साथ ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिंद्धू को पॉलिटिकल टूरिस्ट का खिताब दिया है। मुख्यमंत्री ने यहां मोरनी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिद्धू टूरिस्ट से ज्यादा कुछ नहीं हैं वे कहीं भी आ जा सकते हैं।
विज्ञापन

किसान आंदोलन की जड़ें पंजाब में हैं यह बयान मुख्यमंत्री पहले भी दे चुके हैं। कृषि कानूनों का विरोध सबसे पहले पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुरू किया था। कृषि कानूनों पर हो रही राजनीति को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उस समय एमएसपी की गांरटी दी और प्रेस कान्फ्रेंस कर पड़ोसी राज्य के किसानोें को संदेश देने का काम किया। मनोहर लाल ने यहां तक कह दिया कि एमएसपी जारी रहेगी यदि एमएसपी से छेड़छाड़ हुई तो वे राजनीति छोड़ देंगे, लेकिन उनके संदेश से बात बनी नहीं और आंदोलन खड़ा हो गया।
आंदोलन के चलते पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों में सियासी खींचतान शुरू हो गई और ट्विटर युद्ध शुरू हो गया, लेकिन इसी बीच पंजाब में राजनीतिक घटनाक्रम ने करवट ली और सिद्धू कैप्टन विवाद सुर्खियों में आ गया। कैप्टन के इस्तीफेके तुरंत बाद हरियाणा भाजपा के सुर बदल गए। यही कारण है कि आज मुख्यमंत्री ने सिद्धू को पॉलिटिकल टूरिस्ट बताया और किसान आंदोलन पर असर की बात कह डाली। मालूम हो हरियाणा भाजपा के कददावर नेता अनिल विज भी खुलकर कैप्टन अमरिंदर सिंह के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने भी कैप्टन को देशभक्त और सिद्धू को राष्टद्रोही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें