फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में सात कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात मामले सामने आए हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 25 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक भी मरीज नहीं भर्ती हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को 500 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मंगलवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44379 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43940 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 624936 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियम का लोग पालन करें अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 81.2 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 87.8 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें