फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकल की पुरानी दो गाड़ियों के भरोसे कालका-पिंजौर की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। दमकल विभाग कालका सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा है। बता दें कि कालका और पिंजौर के लोग दमकल की पुरानी दो गाड़ियों के ही भरोसे हैं। कालका-पिंजौर की सुरक्षा व्यवस्था इन्हीं दोनों गाड़ियों पर निर्भर है। दमकल विभाग का कार्यालय खटीक मोहल्ला के प्रवेश द्वार से कुछ दूर बेहद तंग इलाके गांधी चौक के सामने गऊबाड़ा के पीछे छोटी सी जगह पर बना हुआ है। अगर कहीं आगजनी की घटना हो जाती है तो वहां जाने के लिए यहां की दमकल की गाड़ी को संकरी गली से बड़ी कठिनाई से अपना कीमती समय बर्बाद करके निकलना पड़ता है। इसके अलावा पिंजौर और कालका की तंग गलियों में जाने के लिए भी विभाग के पास उपकरणों की कमी है। गाड़ियों में पानी भरने के लिए विभाग निजी पंप पर निर्भर है, जिसके चलते गाड़ियों में पानी भरने के लिए काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन

स्टाफ की कमी से जूझ रहा विभाग
गर्मी का मौसम आते ही आगजनी की घटनाएं एकाएक बढ़ने लगती हैं। ऐसे में पिछले कई साल बीत जाने के बाद भी विभाग के पास इन घटनाओं से निपटने के लिए आज भी स्टाफ की भारी कमी है। यहां 25 कर्मचारियों की जरूरत है, जबकि केवल 14 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। इनमें से केवल तीन सब फायर ऑफिसर, लिडिंग फायर मैन, फायर मैन पक्के कार्यरत हैं। यहां पर दमकल की केवल दो गाड़ियां हैं, जबकि हर 50 हजार की आबादी पर एक गाड़ी होनी चाहिए, आग बुझाने के लिए छह दमकल कर्मी होने चाहिए, जिनमें एक चालक, एक लीडिंग फायरमैन और चार फायरमैन होना जरूरी है। जबकि यहां पर एक गाड़ी के साथ केवल तीन ही कर्मी जाते हैं।
मेन रोड पर होना चाहिए कार्यालय
दमकल विभाग की गाड़ियों को आपातकालीन सेवा के लिए एकदम से निकलना होता है तो ऐसे में खटीक मोहल्ला की संकरी गली से होते हुए बाजार के जाम में भी कई बार दमकल विभाग की गाड़ी फंस जाती हैं। इन समस्याओं के चलते विभाग की ओर से उच्चाधिकारियों को दमकल ऑफिस पिंजौर-कालका मेन रोड पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में अगर कालका-पिंजौर मेन रोड पर कहीं फायर ब्रिगेड को स्थान मिल जाता है तो इमरजेंसी में दमकल गाड़ियों को बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचने में आसानी होगी और बाजार में लगने वाले जाम और तंग गलियों का सामना करने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

शिफ्ट करना चाहिए कार्यालय
दमकल विभाग का कार्यालय बेहद तंग गली में बनाया हुआ है। इसे यहां से शिफ्ट करके किसी उचित जगह पर लेकर जाना चाहिए, जिससे किसी भी आगजनी में इमरजेंसी के दौरान दमकल की गाड़ी को मौके पर पंहुचने में किसी अड़चन का सामना न करना पड़े। -विनीत जस्सल, स्थानीय निवासी
------------------------------------------------------------------------------------------------------
यह एक गंभीर मुद्दा है
यह एक बेहद ही गंभीर मुद्दा है। दमकल विभाग पिछले लंबे समय से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। इतना ही नहीं विभाग के पास कालका-पिंजौर जैसे एरिया के लिए केवल दो ही गाड़ियां हैं जोकि काफी पुरानी हो चुकी हैं। इस बारे में उच्चाधिकारीयों से बात करूंगा। -श्याम लाल टगरा, समाज सेवी
कोट
शहर के अंदर संकरी गलियों में स्थित दमकल विभाग को शिफ्ट करने को लेकर पेपर वर्क चल रहा है। स्टाफ सहित गाड़ियों की कमी के लिए हेड क्वार्डर में लिखित रूप से मांग पहले से ही भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही और गाड़ियां और स्टाफ मिल जाएगा। -तरसेम सिंह, फायर स्टेशन आफिसर, कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें