फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाता अपडेट करने का झांसा देकर कर्नल के खाते से निकाले 65 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बैंक खाते को अपडेट करने का झांसा देकर खाते से 65 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मिलने पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-दो निवासी हरमिंद्र पाल सिंह ने बताया कि भारतीय सेना मेें कर्नल के पद पर उनकी पोस्टिंग अभी लेह में है। उनका चंडीमंदिर स्थित एसबीआई बैंक में खाता है। दो मई को वे लेह में मौजूद थे। इसी दिन दोपहर करीब तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर लिंक के साथ एक मैसेज आया। इस मैसेज में उन्हें अपने योनो एसबीआई बैंक खाते को पेन कार्ड के साथ अपडेट करने के लिए कहा गया और जो लिंक उन्हें भेजा गया था वह बिल्कुल एसबीआई नेट बैंकिंग साइट की तरह ही लग रहा था। इसके बाद उन्होंने मैसेज में आए लिंक को खोला और अपनी डिटेल भर दी। उन्होंने अपडेट करने के लिए ओटीपी को भी डाल दिया। इसके कुछ देर बाद उन्हें एसबीआई की हेल्पलाइन से फोन आया और पूछा गया कि क्या आपने कोई पैसे का लेन-देन किया है। इस पर उन्होंने कहा कि मैंने केवल योनो एसबीआई से प्राप्त लिंक पर अपना पैन कार्ड नंबर अपडेट किया है। इस पर हेल्पलाइन वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आपके खाते से दो बार ट्रांजेक्शन में कुल 65 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद वह समझ गए कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है और उन्होंने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें