फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : प्रदेश के 97 ऐडिड कॉलेजों के स्टाफ का वेतन, पेंशन अब पेपरलेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के 97 ऐडिड कॉलेजों के स्टाफ का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन अब पेपरलेस हो गई है। इन कॉलेजों के लिए प्रदेश सकरार इसी महीने से ई-बिलिंग शुरू करने जा रही है। शिक्षक, गैर शिक्षक स्टाफ का मार्च महीने का वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बिना कोई दस्तावेज जमा कराए सीधे खाते में आएगी। अभी तक ये कॉलेज ई-बिलिंग से नहीं जुड़े थे।
विज्ञापन

मार्च महीने में फरवरी का वेतन नई प्रणाली के जरिये कर्मचारियों, पेंशनर्स को मिलने इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों व ऐडिड कॉलेजों के प्रिंसिपल को ई-बिलिंग के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। वित्त विभाग के अधिकारी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस प्रणाली लागू करने के लिए दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों के बीच अनेक बैठकें हुई हैं।
अभी इन कॉलेजों को कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधी बिल हर महीने उच्च शिक्षा विभाग के पंचकूला स्थित निदेशालय में जमा कराने पड़ते थे। वेतन हर महीने की पहली तारीख को आता है कि बिल पिछले महीने की दस तारीख जमा कराने पड़ते थे। जिन्हें विभाग अपने अनुमोदन के साथ वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजता था। ई-बिलिंग शुरू होने से ऐडिड कॉलेजों के स्टाफ को निदेशालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। कॉलेजों में बैठे-बैठे ही ऑनलाइन वेतन और पेंशन संबंधी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएंगी। जिससे स्टाफ को पंचकूला के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा। समय और पैसों की बचत अलग होगी। साथ ही वेतन व पेंशन अदायगी में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें