फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : रेनू भाटिया राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज का कार्यकाल बढ़ाया

विज्ञापन
रेनू भाटिया।
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एनआईटी फरीदाबाद की रेनू भाटिया को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव जी. अनुपमा ने सोमवार शाम उनके नियुक्ति आदेश जारी किए। इस नियुक्ति के साथ ही एक साल से खाली चला आ रहा महिला आयोग अध्यक्ष का पद भर गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया है। वह वास्तु अपार्टमेंट सेक्टर-55 गुरुग्राम की रहने वाली हैं। दोनों ही पदों पर नियुक्ति के नियम व शर्तें बाद में जारी की जाएंगी। राज्य आयोग की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सुमन के बाद प्रीति भारद्वाज ने ही कार्यकारी अध्यक्ष का जिम्मा संभाला। उन्होंने अनेक मामलों में स्वत: संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। जिसमें विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के प्रदर्शनों के दौरान महिला अधिकारों के हनन का मामला भी शामिल रहा।

प्रीति भारद्वाज- फोटो : ?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें